Skip to main content

वायरस

शायद कुछ ज्यादा बाहर निकल गए थे हम,
शायद कुछ ज्यादा बाहर निकल गए थे हम
यही वजह थी के लौट को घर को जाना पड़ा
हमारी जान इस इकॉनमी से कई गुना ज़्यादा जरूरी है
अफसोस के ये समझाने के लिए
एक वायरस को आना पड़ा

हम ग़ैर जरूरी मुद्दों में उलझे थे
शायद इसीलिए कुदरत को हमे ये आईना दिखाना पड़ा
अस्पताल मजहबी लड़ाइयों से ज्यादा जरूरी मुद्दा है
अफसोस हमें ये समजाने के लिए एक वायरस को आना पड़ा

कोई ऐसा भी मर्ज है कहीं के जिसकी कोई दवा नहीं,
कोई ऐसा भी मर्ज है कहीं के जिसकी कोई दवा नहीं,
तौबा इसके आगे तो इश्क़ को भी मुह छुपाना पड़ा
जंग आपस में नहीं होती आफत से होती है
अफसोस हमे ये समजाने के लिए एक वायरस को आना पड़ा

हमने तो हथियार बनाये, मैदान ऐ जंग तैयार किये,
ये तो इस दफा हमे मजबूरन साथ निभाना पड़ा 

जान जाए भले किसी भी मुल्क में तो दर्द होता है सबको,
अफसोस के हमे ये समझाने के लिए एक वायरस को आना पड़ा...
अफसोस के हमे ये समझाने के लिए एक वायरस को आना पड़ा...

Comments

Popular posts from this blog

लड़के भी हारते हैं इश्क़ में

लड़के भी हारते हैं इश्क़ में, खो देते हैं अपना एक हिस्सा हमेशा के लिए रोते हैं बिलखते हैं, चीख़ते हैं बंद लबों से  दम तोड़ देते हैं अपना, किसी की याद में दाढ़ी बढ़ाकर छुपा लेते हैं, अपने चेहरे का ग़म लगाते हैं बिना फ़िल्टर की डीपी और दिखाते हैं सच को ज्यों का त्यों गुज़ार देते हैं महीनों एक ही जीन्स में पौंछना भूल जाते हैं अपने जूतों को अमूमन सूखते हैं इनके भी आँसू गाल पर ही बिता देते हैं कई कई दिन, बिना देखे चेहरा अपना रातों की नींद रहती है बाक़ी मुँह रखकर सो जाते हैं मेज पर  काली सी आँखों में लिए चलते हैं कुछ मरे हुए ख़्वाब और कहलाते हैं आवारा निठल्ला बेकार  अपनी गाड़ी को दौड़ाते हैं सुनसान इलाक़ों में दूर कहीं अनजान रास्तों में भूल जाते हैं अक्सर कहाँ जाना हैं खाते हैं चोट अपनों से, अज़ीज़ लोगों से सुनते हैं ताने टूटते हैं बिना शोर किए, चुपचाप किसी कोने में  भीतर ही भीतर बिना शिकायत किए दफ़्न कर देते हैं अपने जज़्बातों को  पसीने से बनाते हैं क्लिंजर अपना साफ़ करते हैं पेट्रियार्की का धब्बा भूल जाते हैं ख़ुद को सबकी ख़ुशी के लिए और अंत में  ख़...

तुम सब राम बन जाओ मैं रावण ही ठीक हूँ....

कुछ के लिए बुरा तो कुछ के लिए ताकत और क्षमता हूँ हां में वही रावण हूँ.... अपने झूठे स्वाभिमान का सन्मान लोग सतयुग से करते आ रहे है औरतों की इज़्ज़त उतारने वाले आज खड़े हो के मेरे पुतले जला रहे है पुतले जलाने से क्या होगा हर तरफ राख और धुआं होगा अपने अंदर झांक के देख ये गुरूरी रावण जो तुजसे अच्छा कई गुना होगा.... ना में मरा था और ना में हारा था मुझे बस मेरे विश्वास और भरोसे ने मारा था हां किया गलत एक औरत की इज़्ज़त के लिए दूसरी को उठा लाया था... पर उस राम ने सीता को गीता सा पाक और कुरान सा साफ ही वापस पाया था... तो क्यूं सतयुग से लेके कलयुग तक आज भी सीता अग्निपरीक्षा से गुजरती है कभी अपनो में तो कभी परायों में वो आज भी अपनी पवित्रता साबित करती है... हां में वही रावण हूँ जिसको अयोध्या के राजा राम ने हराया था और जिसके लिए हराया था वो खुद भी उसे अपने पास ना रख पाया था... हां तो ठिक है में घमंडी में पापी में ताकत का प्रतीक हूँ हां में वही दशानंद ज़िद्दी हूँ और थोड़ा सा ठिठ हूँ... तुम सब राम बन जाओ मैं  रावण ही ठीक हूँ....