Skip to main content

लड़को की जिंदगी उतनी आसान नहीं होती...


करते है फरमाइशें पूरी ये सब की
और अपनी ज़रूरतों का ज़िक्र तक नहीं करते
जी हां ये लड़के ही है जनाब
जो उठाये रखते है ज़िम्मेदारिया कंधो पर मगर उफ्फ तक नहीं करते....

यूँ तो दिल में समुन्दर भरा है इनके
पर आंखों में कभी नमी नहीं होती
और जितना सोचते हो तुम
लड़को की ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती...

घर के बड़े हो या छोटे
कंधे हमेशा ज़िम्मेदारीयों से भरे रहते है
अपने ही परिवार के खातिर ये अपनो से ही दूर रहते है
घरवाले परेशान ना हो इनकी फिक्र मैं इसलिए फ़ोन पर हर बार में ठीक हूँ ही कहते है
लड़की की विदाई में तो ज़माना रोता है
और इनके घर छोड़ जाने की चर्चा कुछ खास नही होती
और जितना सोचते हो तुम
लड़को की ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती...

मां के लाडले बेटे है बेशक
पर अपनी अलग पहचान बनानी पड़ती है
एक नौकरी की खातिर सेंकडो ठोकरे खानी पड़ती है
कभी हर बात पे ढेरों नखरे होते थे जिनके
बाहर रहकर सारि फरमाइशें भुलानी पड़ती है
कुछ लड़कों को ज़रूरते जगाये रखती है
और कुछ को ज़िमेदारियां सोने नहीं देती
और जितना सोचते हो तुम
लड़को की ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती...

फिर एक वक्त वो भी आता है जब इन्हें प्यार होता है एक तरफ गर्लफ्रैंड तो दूसरी तरफ परिवार होता है
ज़िन्दगी को चुने तो घरवाले नाराज़ और
घरवालो की सुने तो सर पर बेवफाई का ताज होता है
किसी भी हालत में उलझने इनकी कम नहीं होती
और जितना सोचते हो तुम
लड़को की ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती...

किसी भी हाल में शांत रहने का हुनर इनमे कमाल होता है
चीजों को सोचने समझने का नज़रिया भी बेमिशाल होता है
छोटी छोटी बातों पर ये अपना धीरज नहीं खोते
पर इसका मतलब ये नहीं के इन्हें दर्द नहीं होता इनके जज़्बात नहीं होते
परेशानियां  तो इनकी राहो में भी आती है
पर उनसे इनकी हिम्मत कम नहीं होती
और जितना सोचते हो तुम
लड़को की ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती...

यारों के ये यार कहलाते है
निभाते है साथ तभी जब सब साथ छोड़ जाते है
घर में  पापा के सामने जिनकी ज़ुबान नहीं खुलती
वो बाहर निगाहों से ही कमाल कर जाते है
मां, बहन, बेटी, गर्लफ्रैंड सबसे हर रिश्ता बखूबी निभाते है
और दोस्तों की दोस्ती से बढ़कर इनके लिए कोई चीज़ नहीं होती
और जितना सोचते हो तुम
लड़को की ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती...

Comments

Popular posts from this blog

लड़के भी हारते हैं इश्क़ में

लड़के भी हारते हैं इश्क़ में, खो देते हैं अपना एक हिस्सा हमेशा के लिए रोते हैं बिलखते हैं, चीख़ते हैं बंद लबों से  दम तोड़ देते हैं अपना, किसी की याद में दाढ़ी बढ़ाकर छुपा लेते हैं, अपने चेहरे का ग़म लगाते हैं बिना फ़िल्टर की डीपी और दिखाते हैं सच को ज्यों का त्यों गुज़ार देते हैं महीनों एक ही जीन्स में पौंछना भूल जाते हैं अपने जूतों को अमूमन सूखते हैं इनके भी आँसू गाल पर ही बिता देते हैं कई कई दिन, बिना देखे चेहरा अपना रातों की नींद रहती है बाक़ी मुँह रखकर सो जाते हैं मेज पर  काली सी आँखों में लिए चलते हैं कुछ मरे हुए ख़्वाब और कहलाते हैं आवारा निठल्ला बेकार  अपनी गाड़ी को दौड़ाते हैं सुनसान इलाक़ों में दूर कहीं अनजान रास्तों में भूल जाते हैं अक्सर कहाँ जाना हैं खाते हैं चोट अपनों से, अज़ीज़ लोगों से सुनते हैं ताने टूटते हैं बिना शोर किए, चुपचाप किसी कोने में  भीतर ही भीतर बिना शिकायत किए दफ़्न कर देते हैं अपने जज़्बातों को  पसीने से बनाते हैं क्लिंजर अपना साफ़ करते हैं पेट्रियार्की का धब्बा भूल जाते हैं ख़ुद को सबकी ख़ुशी के लिए और अंत में  ख़...

Dear Nature...

Dear Nature ये एक अपोलोजी लेटर है... में जानता हूँ मैंने इसे लिखने में उतनी ही देर कर दी है जितना आपको बचाने में... मैंने सुना है एक चिड़ियाँ जब घर लौटी तो कटी हुई डालियों के बीच अपने घोंसले को बिखरा हुआ पाके रो बैठी ये उसका तीसरा घर था ना वैसे हमे इस बात से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा है, आखिर वो इन्सान नई है ना... कहते है अगर कोई जुर्म करते वक़्त अपनी छवि देख लो तो गिल्ट के मारे वो कर नहीं पाओगे, नदियाँ अब साफ रही नही तो उसमें खुद की छवि दिखती भी नहीं, इसलिए हमने खुद को अपराधी मानना भी छोड़ दिया है... यह बीज बोई मिट्टी पे कॉन्क्रेट के रास्ते बनाके ना जाने हम कहाँ जा रहे है, शायद अपने अंत की और जिसे हम प्रगति की शुरुआत समज बैठे है, ऐसा नहीं है कि हमने कोशिश नहीं कि, हमने आवाज़ बहोत उठायी, फिर जवाब में ये हल सुनाया गया के जितने पेड़ कट रहे है उतने ही पौधे लगाए भी जाएंगे, ये सुनके ज़्यादातर लोग मान गए वो समझे ही नही के पौधों को पेड़ बन ने में  जितना वक़्त लगेगा शायद उतना ही वक़्त बाकी है हमारे पास... ज़रसल हमे कुछ और ज़मीन चाहिए, अपने घरों के लिए जिसमे बहोत सारे लकड़ो के दर...